Reading: महमूदाबाद में कथित वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज

महमूदाबाद में कथित वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज

RamParkash Vats
2 Min Read

Biral Viedo

UTER PRADADH: नगर के कैथीटोला मोहल्ले से जुड़े एक कथित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वीडियो में एक व्यक्ति पर कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी और चर्चा का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय नागरिकों के अनुसार, कथित घटना किसी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो के प्रसारित होने के साथ ही विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि, अभी तक वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही किसी सक्षम जांच एजेंसी अथवा पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को शीघ्र जांच कर वास्तविक तथ्यों को सार्वजनिक करना चाहिए। उनका मानना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो में दिखाई गई घटना और लगाए जा रहे आरोप कितने सत्य हैं।

(नोट: यह समाचार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो और स्थानीय स्तर पर उठ रही मांगों पर आधारित है। वीडियो की सत्यता एवं आरोपों की पुष्टि किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा अभी तक नहीं की गई है। न्यूज इंडिया आजतक इस समाचार पुष्टि नहीं करता है )

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!