महमूदाबाद, सीतापुर। राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महमूदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
थाना महमूदाबाद पुलिस टीम ने बुधवार तड़के करीब 2:45 बजे पैतेपुर नहर मार्ग से इमरान उर्फ जादू (24 वर्ष) पुत्र इकबाल निवासी पैगम्बरपुर, थाना कोतवाली महमूदाबाद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।
पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद से समीउद्दीन निवासी खुरवल, थाना सदरपुर की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (UP 34 AD 3943) चोरी हो गई थी। इस मामले में थाना महमूदाबाद पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान बरामद मोटरसाइकिल उसी चोरी की घटना से संबंधित पाई गई।
इसके अलावा अभियुक्त के पास से हीरो सुपर स्प्लेंडर (UP 32 LH 8996) भी बरामद हुई, जो लखनऊ के टेढ़ी पुलिया गल्ला मंडी क्षेत्र से चोरी की गई थी।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की वृद्धि करते हुए अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीमउपनिरीक्षक दीपक राठौर/हेड कांस्टेबल विशाल गुप्ता/कांस्टेबल अश्वनी त्यागी

