Reading: जनपद सीतापुर के थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर आपको बता दें कि

जनपद सीतापुर के थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर आपको बता दें कि

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद सीतापुर /15जून 2026/ राज्य चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरैया मसूदपुर झील के पीछे अज्ञात युवती का खून से लतपत शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका जाता रहे स्थानीय ग्रामीणसरैया मसूदपुर गांव स्थित झील के पीछे सोमवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों की सूचना पर रामपुर मथुरा पुलिस अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।घटनास्थल पर सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव की बारीकी से जांच की।इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया।

बताया जा रहा है कि युवती ने काले रंग की शर्ट और जींस पहन रखी थी। शव पूरी तरह अकड़ा हुआ था तथा शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं।पुलिस ने आसपास के लोगों को फोटो व वीडियो दिखाकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और मामला संदिग्ध माना जा रहा है।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!