Reading: शारदा सहायक नहर में मिले दो नवजातों के शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

शारदा सहायक नहर में मिले दो नवजातों के शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर प्रदेश चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

थाना सदरपुर क्षेत्र अंतर्गत शारदा सहायक नहर में गुरुवार सुबह दो नवजात शिशुओं के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण नहर किनारे गए थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर के उत्तरी हिस्से में पड़े दो नवजात शिशुओं के शवों पर पड़ी। शव दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही डायल 112 तथा थाना सदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात शिशुओं के शव नहर तक कैसे पहुंचे। घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं और आशंकाएं व्याप्त हैं।
प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दो नवजात शिशुओं के शव मिलने की इस घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने और सच्चाई सामने लाने के लिए सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!