
पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नूरपुर की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान एक पिकअप गाड़ी नंबर HP-76-2409 बौड बस स्टाप एन एच -154 नूरपुर से पठानकोट की तरफ जाने वाले रास्ते में सड़क के बाएं किनारे खड़ी गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी की चालक सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 1 किलो 12 ग्राम चरस बरामद की गई।
यह जानकारी जिला पुलिस एडिशनल एसपी धर्मचंद वर्मा ने मीडिया को देते हुए बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम 1. किशोरी लाल (35 वर्ष) पुत्र भागीरथ, निवासी गांव बड़ी बजगान, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश।2. उत्तम चंद (45 वर्ष) पुत्र हल्कु राम, निवासी गांव बड़ी बजगान, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश।पुलिस थाना नूरपुर में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा न 263/2026 अधीन धारा 20, 29 एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच की कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगाl

