Reading: नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 32.57 ग्राम चिट्टा बरामद मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 32.57 ग्राम चिट्टा बरामद मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार

RamParkash Vats
3 Min Read

नूरपुर से विनय महाजन:पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए विंग, पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने गत दिन छोटी नागनी माता मंदिर बस स्टॉप, कंडवाल एन एच -154 के पास कार्रवाई करते हुए 32.57 ग्राम चिट्टा बरामद करने के वाद मोके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की l यह जानकारी एक प्रेस नोट मे देते हुए वताया कि इस मामले का विवरण इस प्रकार से है कि गत दिन सीआईए विंग नूरपुर की टीम गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। गुप्त सूचना के आधार पर प्राप्त जानकारी के अनुसार दो व्यक्ति नागनी माता मंदिर बस स्टॉप, कंडवाल के पास चिट्टा की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नागनी माता मंदिर बस स्टॉप, कंडवाल के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान राकेश ठाकुर एवं विकास के रूप में हुई।तलाशी के दौरान आरोपी राकेश ठाकुर द्वारा उठाए गए नीले रंग के पिट्ठू बैग के अंदर रखी डार्क ग्रे रंग की जींस की जेब से एक पारदर्शी पॉलीथीन लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें हल्के भूरे/सफेद-क्रीम रंग का दानेदार पदार्थ पाया गया। पदार्थ को ड्रग डिटेक्शन किट से जांचने पर चिट्टा के सकारात्मक संकेत प्राप्त हुए।

मोके पर बरामद पदार्थ को डिजिटल तराजू से तौलने पर पारदर्शी पॉलीथीन सहित कुल वजन 32.57 ग्राम पाया गया।गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार से 1.राकेश ठाकुर पुत्र वीर सिंह, निवासी गांव खनोड़, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, हाल निवासी गांव दाड़नू, डाकघर श्यामनगर, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा, उम्र 36 वर्ष।2. विकास पुत्र विपन, निवासी गांव बड़ोल, डाकघर एवं तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, उम्र 24 वर्ष है l इस मामले में एफ आई No. 260/2026 दिनांक 15.10.2026, धारा 21 एवं 29 एन डी पी एस एक्ट के तहत पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है तथा पुलिस द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ आरोपियों को कहां से प्राप्त हुआ था और इसके पीछे अन्य कौन-कौन लोग संलिप्त हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!