Reading: पांवटा में 11.54 ग्राम चिट्टे संग शिलाई का तस्कर दबोचा

पांवटा में 11.54 ग्राम चिट्टे संग शिलाई का तस्कर दबोचा

RamParkash Vats
1 Min Read

सिरमौर / पांवटा साहिब/ कपिल शर्मा:सिरमौर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने पांवटा साहिब के यमुना पुल कुल्हाल के पास एक युवक को 11.54 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

एसपी सिरमौर ने कि प्रैस नोट के मुताबिक जब SIU टीम गश्त पर थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि शिलाई क्षेत्र का एक तस्कर राम मंदिर गेट के सामने यमुना पुल पर खड़ा है और चिट्टा बेचने की फिराक में है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी नक्ष चौहान निवासी गांव उतरी, तहसील शिलाई को काबू किया। तलाशी में उसके पास से 11.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी के नेटवर्क की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!