Reading: महमूदाबाद में IPL सट्टेबाजी पर कार्रवाई की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन*

महमूदाबाद में IPL सट्टेबाजी पर कार्रवाई की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन*

RamParkash Vats
3 Min Read

*महमूदाबाद-सीतापुर। राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान महमूदाबाद क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी के बढ़ते कारोबार को लेकर समाजवादी छात्र सभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ‘राणा’ ने उप जिलाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर जुआ और सट्टेबाजी का अवैध संचालन हो रहा है, जिसकी चपेट में सबसे अधिक स्थानीय युवा आ रहे हैं। सट्टे की लत के कारण युवा आर्थिक रूप से बर्बाद हो रहे हैं और भारी कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं। पत्र में चिंता जताई गई है कि यह स्थिति युवाओं को अपराध की ओर भी धकेल रही है।शिकायती पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र में सट्टेबाजी की गतिविधियां खुलेआम संचालित हो रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सट्टे के कारण परिवारों में तनाव और विवाद की घटनाएं बढ़ने लगी हैं, जिससे सामाजिक ताना-बाना प्रभावित हो रहा है।ज्ञापन में महमूदाबाद निवासी रियल एस्टेट कारोबारी प्रबल जैन की घटना का भी जिक्र किया गया है। प्रबल जैन ने लखनऊ स्थित जनेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उन्होंने आईपीएल सट्टे में लाखों रुपये हारने और इसकी लत से परेशान होने की बात लिखी थी।अभिषेक वर्मा ‘राणा’ ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सक्रिय सट्टेबाजी के अड्डों पर तत्काल छापेमारी की जाए, सट्टा संचालित करने वाले गिरोहों और मुख्य आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रभारी अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।क्षेत्रीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि पुलिस प्रशासन जल्द ही इस अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करेगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!