Reading: सदरपुर में गैस संकट पर बवाल: उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर जताया विरोध, एजेंसी पर ब्लैकिंग के आरोप

सदरपुर में गैस संकट पर बवाल: उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर जताया विरोध, एजेंसी पर ब्लैकिंग के आरोप

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद-सीतापुर03/05/2026 /राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन


सदरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत ने रविवार को उग्र रूप ले लिया, जब नाराज उपभोक्ताओं ने सदरपुर-बिसवां मार्ग पर खाली सिलेंडर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि कई दिनों से उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। उपभोक्ताओं ने भारत गैस एजेंसी संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खुलेआम सिलेंडरों की ब्लैकिंग की जा रही है, जबकि आम लोगों को बार-बार चक्कर काटने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि बिसवां क्षेत्र में चल रहे जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों का असर भी आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ रहा है, जिससे कृत्रिम संकट पैदा किया जा रहा है। गैस की कमी के चलते घरों में चूल्हे ठंडे पड़े हैं और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।सूचना मिलते ही सदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद जाम को खुलवाया गया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!