महमूदाबाद सीतापुर ,02(05/2026/राज्य चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
भूमि विवाद को लेकर हत्या की आशंकामहमूदाबाद-सीतापुर।राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहरौली में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर साक्ष्य जुटाए।मृतक की पहचान महेंद्र कुमार (24) पुत्र जयकरण सिंह वर्मा निवासी ग्राम बहरौली के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और स्थानीय प्लाईवुड फैक्ट्री में श्रमिक के रूप में कार्यरत था।परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह महेंद्र रोजाना की तरह घर से बाहर गया था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत में उसका शव पेड़ से लटका मिला।घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि महेंद्र का काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। तीन दिन पूर्व भी इसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। बताया जा रहा है कि इस विवाद के संबंध में पुलिस ने पहले भी कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था।कोतवाल महमूदाबाद भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस भूमि विवाद, आपसी रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे निष्पक्ष विधिक कार्रवाई की जाएगी।

