Reading: नगर परिषद नूरपुर चुनाव-2026: 20 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

नगर परिषद नूरपुर चुनाव-2026: 20 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

RamParkash Vats
1 Min Read

न्यूज इंडिया आजतक संपादक राम प्रकाश वत्स

* एसडीएम अरुण शर्मा*नूरपुर, 2 मई। नगर परिषद नूरपुर के चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न वार्डों से कुल 20 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। यह जानकारी एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल, 30 अप्रैल तथा 2 मई 2026 को विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। वार्डवार विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 (चोगान) से सीमा देवी पत्नी करनैल सिंह तथा सीमा देवी पत्नी जगदीश कुमार, वार्ड नंबर 2 (अप्पर चोगान) से रजनी महाजन तथा राखी, वार्ड नंबर 3 (झरोली) से राज कुमार तथा एकता मेहरा, वार्ड नंबर 4 (रामपुरी) से अशोक कुमार तथा नीति महाजन, वार्ड नंबर 5 (गोल्लू अठीयां) से रंजना शर्मा तथा स्नेह शर्मा, वार्ड नंबर 6 (ककरोला मंडी अतर सिंह) से मीनाक्षी देवी तथा सोनिया, वार्ड नंबर 7 (न्याजपुर जसालता) से पुष्पा देवी तथा अनामिका, वार्ड नंबर 8 (बीटीसी) से शशिकांत, चिराग गुप्ता तथा अजय कुमार तथा वार्ड नंबर 9 (न्याजपुर वेस्ट) से अश्वनी कुमार (पुत्र दास मल), विशाल तथा अश्वनी कुमार (पुत्र चंदू राम) ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।-0-

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!