महमूदाबाद,18/04/2026/ राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
भारत सरकार के अधीन एक नवरत्न कंपनी का 52वां वार्षिक दिवस लखनऊ के सपना क्लार्क इन में बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कंपनी के कर्मचारियों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कंपनी में कार्यरत विनोद कश्यप व प्रतिभा ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने समारोह को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीयू हेड अनुज जैन द्वारा किया गया।
इस दौरान अनुज जैन (पीयू हेड), आर.के. वर्मा, प्रभात शर्मा, तेजराम, मीना, रितेश दुबे, अंजली, रोशनी, आकृति, शुभम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन स्नेह भोज के साथ किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता करते हुए एक-दूसरे के साथ खुशी के पल साझा किए।

