Reading: सीतापुर में आस्था का सैलाब, भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा; परशुराम चौक निर्माण की घोषणा से गूंजा जनसमूह।।

सीतापुर में आस्था का सैलाब, भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा; परशुराम चौक निर्माण की घोषणा से गूंजा जनसमूह।।

RamParkash Vats
4 Min Read

हिन्दू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकाश हिन्दू व अमित बाजपेई मीतू के प्रयास से सफल हुआ आयोजन

नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने जल्द ही परशुराम चौक बनाए जाने की घोषणा की।

महमूदाबाद सीतापुर 18 अप्रैल 2026 राज्य ब्यूरो चीफ अनुज कुमार जैन
भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर सीतापुर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति, सीतापुर के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ परशुराम चौक से हुआ, जो आंख अस्पताल रोड, लालबाग चौराहा, कोतवाली चौराहा होते हुए सिविल लाइन से पुनः परशुराम चौक पर आकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर, स्वागत द्वार सजाकर और जयघोषों के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
गुरुकुल से आए बटुकों द्वारा सुसज्जित रथों पर भगवान श्री परशुराम एवं भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं नैमिषारण्य से पधारे संत-महात्माओं—बनगढ़ आश्रम के महंत संतोष खाकी दास, पहला आश्रम के महंत नारायण दास, महामंडलेश्वर सदाशिवेंद्र सरस्वती एवं संत प्रीतम दास—की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की।
शोभायात्रा में मातृशक्ति, पैदल श्रद्धालुओं और मोटरसाइकिलों पर सवार युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। पूरे मार्ग में “जय परशुराम” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे नगर का वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व समिति के संरक्षक एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनेंद्र अवस्थी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान किसी एक धर्म या जाति तक सीमित नहीं हैं, वे समस्त मानवता के लिए हैं।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने परशुराम मंदिर के सामने भव्य “परशुराम चौक” के निर्माण की घोषणा कर जनसमूह को उत्साहित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस चौक पर भगवान परशुराम के फरसे की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी और इसका प्रतीकात्मक चित्र भी प्रस्तुत किया। घोषणा के साथ ही लोगों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई।
नेहा अवस्थी ने कहा कि यह चौक केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और गौरव का प्रतीक बनेगा, जो आने वाली पीढ़ियों को धर्म और परंपरा से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।
इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक मुनेंद्र अवस्थी, संयोजक यतींद्र अवस्थी ‘बबलू’, सहसंयोजक अमित बाजपेई ‘मीतू’, आयोजक विकास हिन्दू, विश्ववीर गुप्ता, प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रदीप शुक्ला, प्रवक्ता विशंभर तिवारी, महासचिव पारस धवन, कोषाध्यक्ष राहुल जायसवाल, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, श्रवण बाजपेई, सचिव आकाश मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समापन अवसर पर संयोजक यतींद्र अवस्थी ‘बबलू’, सहसंयोजक अमित बाजपेई ‘मीतू’ एवं आयोजक विकास हिन्दू ने सभी अतिथियों, संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनपद के अनेक गणमान्य नागरिकों, धर्माचार्यों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिससे यह आयोजन धार्मिक के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी प्रतीक बन गया।
इनसेट:
परशुराम चौक निर्माण की घोषणा के बाद स्पष्ट हुआ कि चौक के निर्माण कार्य में परशुराम समिति की भी सक्रिय भूमिका रहेगी। ब्राह्मण समाज द्वारा लंबे समय से इस चौक की मांग की जा रही थी।जिसने जितेंद्र अवस्थी बबलू अमित बाजपेई मीतू व विकास हिंदू की बहुत बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!