Reading: मजबूत संगठन ही जीत की नींव – डॉ. ममता वर्मा

मजबूत संगठन ही जीत की नींव – डॉ. ममता वर्मा

RamParkash Vats
2 Min Read

सीतापुर (ब्लॉक परसेंडी)22/March2026/अनुज कुमार जैन प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो

ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम भार्गव एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर को सुदृढ़ बनाने तथा आगामी क्षेत्रीय एवं विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर एवं वीर महाराज छीता पासी की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मजबूत संगठन, सशक्त बूथ और सक्रिय कार्यकर्ता ही जीत की असली नींव हैं।” उन्होंने सभी से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में सफलता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति सुनिश्चित करने तथा समाज के सभी वर्गों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान विजय कुमार भार्गव (अध्यक्ष, हरगांव), संजीव नाथ गुप्ता (जिला कोषाध्यक्ष), अनिल दीवान (जिला सचिव), राम सेवक भार्गव, अनिल राजवंशी, ज्ञानी राजवंशी, खगेश्वर राजवंशी, संजय राजवंशी, नीरज भार्गव सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!