Reading: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत फतेहपुर के सरकारी स्कूल में सजी विज्ञान-गणित प्रदर्शनी

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत फतेहपुर के सरकारी स्कूल में सजी विज्ञान-गणित प्रदर्शनी

RamParkash Vats
2 Min Read

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में आयोजित विज्ञान-गणित प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत करते विद्यार्थी।

रंगीन मॉडलों और पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच और नवाचार की चमक

– जिला कांगड़ा के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित कार्यशील मॉडलों तथा आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

रंगीन चार्ट और कार्यशील मॉडलों के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांत समझाते छात्र।

विद्यालय परिसर में सजे रंग-बिरंगे मॉडल और चार्ट सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे। छात्रों ने गणितीय सूत्रों और वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल, सहज और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रभावित किया। प्रदर्शनी में नवाचार, प्रयोगात्मक दृष्टिकोण और तार्किक सोच की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन करती प्रधानाचार्या एवं शिक्षकगण।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मितू गौतम ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और अनुसंधान की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले प्रवक्ता भौतिक विज्ञान रविन्द्र कुमार, प्रवक्ता रसायन विज्ञान सुधीर कुमार, प्रवक्ता गणित निर्मल सिंह सहित समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुधीर कुमार ने किया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं से जोड़ना तथा उनमें प्रयोग और नवाचार के प्रति रुचि विकसित करना रहा।इस प्रदर्शनी ने यह सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा से नई ऊँचाइयों को छू सकते हैं

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!