हिमाचल की तीन कबड्डी खिलाड़ियों पर सरकार मेहरबान, एक-एक करोड़ का इनाम और सरकारी नौकरी; क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को भी मिलेगा एक करोड़ का सम्मान
खेल प्रतिभाओं को हिमाचल सरकार का बड़ा तोहफा, कबड्डी की तीन स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को करोड़ों का सम्मान, रेणुका ठाकुर के लिए भी एक करोड़ घोषित

शिमला, 5 अक्टूबर2026 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की हिमाचली खिलाड़ियों को हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा सम्मान देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। तीनों खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में समायोजित करने की बात भी कही गई है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने पहले घोषित 33-33 लाख रुपये की पुरस्कार राशि को बढ़ाने की मांग उठाई थी। इसके बाद सरकार ने राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के सम्मान में जल्द समारोह आयोजित कर पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। सरकारी नौकरी के मामले में पुलिस विभाग में सेवा का विकल्प दिया जाएगा, जबकि पुलिस में जाने की इच्छुक नहीं होने वाली खिलाड़ियों को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में नियुक्ति देने की बात कही गई है।
इसी अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर के लिए भी एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। रेणुका भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा रही हैं। इससे पहले उनके नाम को राज्य की प्रारंभिक पुरस्कार सूची में शामिल नहीं किए जाने को लेकर चर्चा हुई थी।
सरकार के इस ऐलान के बाद हिमाचल की महिला खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार और सरकारी रोजगार से जुड़ी नई घोषणा सामने आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल सुविधाओं को मजबूत करने पर भी सरकार का जोर है। कबड्डी खिलाड़ियों की मांग पर पुरस्कार राशि बढ़ाने का फैसला खिलाड़ियों के साथ हुई मुलाकात के बाद सामने

