Reading: नियाल की छात्रा ईशानवी धीमान ने सैनिक स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण कर ज्वाली क्षेत्र का नाम रोशन किया

नियाल की छात्रा ईशानवी धीमान ने सैनिक स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण कर ज्वाली क्षेत्र का नाम रोशन किया

RamParkash Vats
1 Min Read

News India Aaj Tak, Editor Ram Parkash Vats

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक पाठशाला नियाल की होनहार छात्रा ईशानवी धीमान ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। ईशानवी वर्तमान में आठवीं कक्षा की छात्रा है और उसने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला नियाल से प्राप्त की है।
ईशानवी के पिता मनु मुकेश धीमान ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और उसने कड़ी मेहनत व लगन से बिना किसी ट्यूशन के पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की। माता दीपिका धीमान और दादा कृष्ण कुमार, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, ने भी बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
पिता ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि इसी विद्यालय से पूर्व में भी दो विद्यार्थी सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने परिवार और विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!