Bharmar, Jawali , Main Office ,25 Feb 2026 ,Editor Ram Parkash Vats):
विस क्षेत्र जवाली में बुधवार को आधुनिक सुविधाओं से लैस 36 सीटर इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल रहने के बाद रूट चार्ट बना कर बस सुविधा जनता को समर्पित कर दी जाएगी। इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल ले रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक पंकज चड्डा ने बताया कि ट्रायल के दौरान आने वाली दिक्क़तों व एक बार चार्ज करने पर कितनी दूरी तय करेगी इसकी जांच की जा रही है,
उसके बाद बस को यात्रियों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। वहीं ट्रायल के समय मौजूद कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने भी इलेक्ट्रिक बस का सफर किया। इसके बाद मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए हिमाचल सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की पहल की है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 297इलेक्ट्रिक बसें खरीदी हैं तथा जहां भी ट्रायल सफल रहेगा, वहां पर इन इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा। इन बसों से कोई भी प्रदूषण नहीं होगा तथा यह बसें इको फ्रेंडली साबित होंगी। उन्होंने कहा कि इससे खर्चा भी कम आएगा जिससे परिवहन निगम का बजट भी बढ़ेगा।

