Reading: भरमाड़ स्कूल जिला स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल में उपविजेता

भरमाड़ स्कूल जिला स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल में उपविजेता

RamParkash Vats
2 Min Read

आदित्य और वंश का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन, विद्यालय में खुशी का माहौल

भरमाड़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वालामुखी में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल में उपविजेता का खिताब हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता के दौरान भरमाड़ स्कूल की टीम ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों आदित्य और वंश का चयन आगामी राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

विद्यालय की इस सफलता का श्रेय पीटीए अध्यापक अक्षय प्रकाश और डीपीई संजय ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण को दिया गया। दोनों शिक्षकों ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करवाने के साथ प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।

विद्यालय की एसएमसी कमेटी के प्रधान अनिल कतनौरिया ने उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित आदित्य और वंश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है और उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने आदित्य और वंश को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर बधाई दी। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!