Reading: रहस्यमय परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव मिलने से इलाके में शोक की लहर**

रहस्यमय परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव मिलने से इलाके में शोक की लहर**

RamParkash Vats
2 Min Read

संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन
नूरपुर प्रदेश की ज्वाली नगर परिषद के अंतर्गत लव गांव के निवासी सिद्धपुर धाड़ क्षेत्र में एक शव रहस्य मय परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय वनाl मोके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना ज्वाली पुलिस को दी l पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया और तुरंत मृतक के शव को पुलिस कस्टडी में लिया l मृतक के शव की पहचान वेटरनरी फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत विशाल कुमार के रूप मे हुई l

मृतक का शव भाटी गांव के समीप एक खाई से रहस्य मय परिस्थितियों में बरामद हुआ है।वताया जाता है कि वीते शुक्रवार को वह किसी बीमार पशु के इलाज के लिए गए थे लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे।इस पर परिजनों द्वारा तलाश शुरू करने के बाद आज शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव मोटरसाइकिल सहित खाई में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।​सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।इस मामले मे एडिशनल एसपी डीसी वर्मा नूरपुर ने बताया कि पुलिस ने हर पहलू से मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल आज करवाया गया है और मृतक का सब परिवार को सौंप दिया गया है

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्यवाही की जाएगी । यह मामला जिला पुलिस नूरपुर के अंतर्गत जो वाली पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया हैl इस अचानक और दुखद निधन से पूरे ज्वाली कस्बे और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर देखी गई है

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!