Reading: उपमंडल जवाली के अंतर्गत केके पैलेस जवाली में ब्रह्माकुमारी बहन कंचना के सानिध्य में शिवरात्रि महोत्सव मनाया गया

उपमंडल जवाली के अंतर्गत केके पैलेस जवाली में ब्रह्माकुमारी बहन कंचना के सानिध्य में शिवरात्रि महोत्सव मनाया गया

RamParkash Vats
1 Min Read

जवाली: शिव महिमा का बखान करती कुमारी बहन।

मुख्यकार्यालय भरमाड़ (जवाली) संपादक राम प्रकाश बत्स

उपमंडल जवाली के अंतर्गत केके पैलेस जवाली में ब्रह्माकुमारी बहन कंचना के सानिध्य में शिवरात्रि महोत्सव मनाया गया जिसमें मंडी से ब्रह्माकुमारी बहन दक्षा, चंबा से ब्रह्माकुमारी बहन सोनिया, नूरपुर से ब्रह्माकुमारी बहन ज्योति ने भाग लेकर भाई-बहनो को परमपिता परमेश्वर शिव की महिमा से प्रवचन के माध्यम से अवगत करवाया।

सत्संग सुनते श्रद्धालु

उन्होंने कहा कि भगवान शिव ही सर्वशक्तिमान हैं तथा हमें सर्वशक्तिमान भगवान शिव की ईश्वरीय शक्ति को पहचानना है। इस कार्यक्रम में समाजसेवी सुभाष धवन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि एडिशनल एडवोकेट जनरल अमित चौधरी ने विशेषतौर पर शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि सुभाष धवन व विशेषातिथि अमित चौधरी ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर नपं जवाली की पूर्व चेयरमैन पुष्पा चौधरी, सौरभ चौधरी, ब्रह्म देव शर्मा सहित काफी संख्या में भाई-बहन मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!