मुख्यकार्यालय,नंभरमाड़ (जवाली) हिमाचल न्यूज़ रूम संपादक राम प्रकाश वत्स
चौदहवीं विधानसभा के ग्यारहवें सत्र के दूसरे दिन प्रदेश की राजनीति में औपचारिक गरिमा का दृश्य देखने को मिला। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के विधानसभा परिसर पहुँचते ही हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों ने उन्हें विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने सलामी मंच पर पहुँचकर परेड का निरीक्षण किया और तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों का अभिवादन स्वीकार किया।
इस अवसर पर विधानसभा परिसर में प्रशासनिक गरिमा और अनुशासन का विशेष वातावरण देखने को मिला।गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों एवं जवानों का हार्दिक धन्यवाद करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए

