Reading: 119 करोड़ की लागत से बनेगा 2 लेन रेल उपरिगामी*सेतु*महमूदाबाद को जाम से मिलेगी स्थायी राहतअ

119 करोड़ की लागत से बनेगा 2 लेन रेल उपरिगामी*सेतु*महमूदाबाद को जाम से मिलेगी स्थायी राहतअ

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद–17 फरवरी 2026,राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

सीतापुर महमूदाबाद कुर्सी–लखनऊ मार्ग पर समपार संख्या–32C पर प्रस्तावित 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु (ROB) के निर्माण के लिए ₹119 करोड़ 47 लाख 20 हजार (11947.20 लाख रुपये) की धनराशि को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना से महमूदाबाद क्षेत्र के हजारों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।वर्षों से समपार पर लगने वाले लंबे जाम और आवागमन में होने वाली परेशानियों से अब स्थायी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सेतु निर्माण से जहां दुर्घटनाओं में कमी आएगी, वहीं विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त होगी।

यह रेल उपरिगामी सेतु क्षेत्रीय व्यापार को गति देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा और महमूदाबाद के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। स्थानीय नागरिकों में इस स्वीकृति को लेकर उत्साह का माहौल है।

महमूदाबाद विधानसभा की विधायका श्री मति आशा मौर्या व क्षेत्र लोगों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

जनप्रतिनिधियों के संवेदनशील नेतृत्व और जनहितैषी सोच के परिणामस्वरूप यह बहुप्रतीक्षित परियोजना साकार होने जा रही है। महमूदाबाद के सुरक्षित, सुगम और विकसित भविष्य की दिशा में यह एक मजबूत और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!