Reading: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्टों की समस्याओं और अधिकारों पर मंथन

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्टों की समस्याओं और अधिकारों पर मंथन

RamParkash Vats
2 Min Read

एकजुट होकर कार्य करने और स्वास्थ्य सेवाओं में भूमिका मजबूत करने का लिया संकल्प

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

सीतापुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 के अवसर पर यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन शाखा सीतापुर एवं ऑल इंडिया एक्टिव फार्मासिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” पर चर्चा करते हुए फार्मासिस्टों की भूमिका, अधिकारों और विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।

यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव (रिशू) ने फार्मासिस्टों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाते हुए प्रैक्टिस रेगुलेशन एक्ट लागू करने, आयुष्मान केंद्रों पर फार्मासिस्टों की तैनाती तथा फार्मासिस्ट प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।ऑल इंडिया एक्टिव फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर रावत ने दोनों संगठनों की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि फार्मासिस्टों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर दोनों संगठन आपसी समन्वय के साथ आगे भी मिलकर कार्य करेंगे।

यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिला महामंत्री रविराम ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में फार्मासिस्टों की अहम भूमिका है और उनके कार्यक्षेत्र को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट साथियों की ओर से मरीजों को फल वितरित किए गए। इस पहल के जरिए फार्मासिस्टों ने जनसेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार, दुर्गेश कुमार, शिव प्रसाद, निर्मल, भूपेंद्र यादव, अमरीश यादव सहित ऑल इंडिया एक्टिव फार्मासिस्ट एसोसिएशन के दिनेश कार्तिक, रवींद्र जायसवाल, पवन कुमार, अमन राजवंशी, कपिल कुमार, संदीप कुमार, जितेंद्र एवं विनीत समेत बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर फार्मासिस्टों ने संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने, प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने, कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान तथा स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका को और मजबूत करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!