Reading: अस्पताल में अन्नदान: सेवा, श्रद्धा और समाज का संगमश्री मणिमहेश लंगर सेवा दल का टांडा मेडिकल कॉलेज में छठा लंगर, सैकड़ों मरीज-तीमारदार लाभान्वित

अस्पताल में अन्नदान: सेवा, श्रद्धा और समाज का संगमश्री मणिमहेश लंगर सेवा दल का टांडा मेडिकल कॉलेज में छठा लंगर, सैकड़ों मरीज-तीमारदार लाभान्वित

RamParkash Vats
2 Min Read

मुख्यालय भरमाड़ (ज्वाली) हिमाचल न्यूज़ रूम संपादक राम प्रकाश वत्स
निस्वार्थ भाव से किया गया अन्नदान न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है, बल्कि समाज में सकारात्मकता और समृद्धि का भी संदेश देता है। शास्त्रों में कहा गया है— “लंगर दान महा कल्याण, दान दियो धन धन ना घटे” — अर्थात दान से धन में कमी नहीं, बल्कि बरकत होती है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार अस्पताल में भंडारा लगाने से रोगों पर अनावश्यक धन व्यय नहीं होता और परिवार पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है।

इन्हीं भावनाओं को आत्मसात करते हुए श्री मणिमहेश लंगर सेवा दल द्वारा मंगलवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में छठे लंगर का सफल आयोजन किया गया। लंगर सेवा दल के अध्यक्ष रामनाथ शर्मा की अगुवाई में लव, जवाली, रैहन, राजा का तालाब, फतेहपुर-धमेटा, लपियाणा और नागावाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्यों ने सेवा भाव से व्यवस्थाएं संभालीं।

समाजसेवी नायक प्रताप चंद ने कहा किअस्पताल में लंगर सेवा से मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलती है। यह केवल भोजन नहीं, बल्कि मनोबल बढ़ाने का माध्यम है। समाज के सक्षम लोगों को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।”

इस अवसर पर पालमपुर के समाजसेवी नायक प्रताप चंद एवं उनके परिवार के सहयोग से लंगर लगाया गया। अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों के साथ सैकड़ों तीमारदारों ने श्रद्धापूर्वक लंगर ग्रहण किया। सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने अनुशासित ढंग से भोजन वितरण कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।

लंगर कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ शर्मा ने आयोजन की सफलता के लिए सभी सदस्यों एवं विशेष सहयोगी प्रताप चंद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा का यह क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर सौरव शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, मनजीत कौंडल, अनिल छांगू, अवतार सिंह, वरुण गुलेरिया, सौरभ जिमी, पवन जाट, योगेश चौधरी, करमचंद छोटू, नरेंद्र वटियाल, पिंकी, बंटी, विनय मैहरा, कुलदीप राज सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग दिया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!