Reading: पहाड़ापुर में श्री खाटू श्याम मंदिर से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

पहाड़ापुर में श्री खाटू श्याम मंदिर से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद (सीतापुर)16 फरवरी 2026, राज्य ब्यूरो चीफ़ अनुज कुमार जैन

चलचित्र

तहसील महमूदाबाद के ब्लॉक पहला अंतर्गत ग्राम पंचायत खालगांव के ग्राम पहाड़ापुर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में रविवार को आस्था और उत्साह का अनुपम दृश्य देखने को मिला। मंदिर से बाबा श्याम की भव्य कलश शोभा यात्रा गाजे-बाजे और भक्तिमय वातावरण के बीच निकाली गई। राजस्थान से विशेष रूप से लाई गई बाबा की पावन छवि (विग्रह) को विधि-विधान के साथ मंदिर प्रांगण में स्थापित किया गया।
भक्तिमय माहौल में निकली यात्रा

राजस्थान से पधारे बाबा के स्वरूप का श्रद्धालुओं ने डीजे की धुनों, गुलाल और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। अयोध्या से आए संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन संपन्न कराया। इसके पश्चात सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर क्षेत्र भ्रमण किया। यात्रा जिस-जिस गांव से होकर गुजरी, वहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।पूरे मार्ग में “हारी का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।


गणमान्य जनों की उपस्थिति
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान खालगांव चंद्रभाल यादव, मंदिर सेवक एवं श्याम प्रेमी मोहित यादव, निज सेवक मंदिर हिमांशु यादव तथा यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रंजीत यादव (रिशू) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राहुल यादव, सुधांशु, आनंद सिंह, रविराम, शुभम, सौरभ, विशाल और मनीष पासी समेत सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने शोभा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
तिलक व प्रसाद वितरण
मंदिर समिति की ओर से मंदिर प्रांगण पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।
कलश शोभा यात्रा के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकता का वातावरण बना रहा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!