Reading: किन्नौर के जानी लिंक रोड पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; मां-बेटे सहित चार की मौत, एक गंभीर घायल, इलाके में शोक, पुलिस जांच जारी, प्रशासन राहत कार्य जारी

किन्नौर के जानी लिंक रोड पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; मां-बेटे सहित चार की मौत, एक गंभीर घायल, इलाके में शोक, पुलिस जांच जारी, प्रशासन राहत कार्य जारी

RamParkash Vats
2 Min Read

भरमाड़ (जवाली) मुख्यकार्यालय हिमाचल न्यूज़ डेक्स, सूत्र

रिकांगपिओ, किन्नौर।जिला किन्नौर के निचार उपमंडल में जानी लिंक रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। एचपी 26बी 8999 नंबर की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में कुल पांच लोग सवार थे। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सीधे ढलान से नीचे सैकड़ों फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में 19 वर्षीय हिमेश कुमार, उनकी माता 42 वर्षीय कृष्णा देवी, 47 वर्षीय सुषमा और 30 वर्षीय इंद्र लाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। तीन मृतक एक ही गांव जानी के निवासी बताए जा रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे।

कड़ी मशक्कत के बाद घायल 32 वर्षीय विद्या कृष्ण को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार वाहन के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ है। इलाके में शोक की लहर व्याप्त है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!