Reading: एक क्षण की लापरवाही, जीवन भर का पछतावा बन सकती है क्या हुआ-तेज रफ्तार बनी काल: सिधौली–मिश्रिख रोड पर बिजली खंभे से टकराई बुलेट, युवक की मौत, एक घायल

एक क्षण की लापरवाही, जीवन भर का पछतावा बन सकती है क्या हुआ-तेज रफ्तार बनी काल: सिधौली–मिश्रिख रोड पर बिजली खंभे से टकराई बुलेट, युवक की मौत, एक घायल

RamParkash Vats
1 Min Read

सीतापुर 02 मार्च 2026 रिपोर्टर अंकिता चतुर्वेदी
सीतापुर जिले के सिधौली–मिश्रिख मार्ग पर ग्राम वरोय के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलेट मोटरसाइकिल नंबर UP34CF1319 पर सवार मनोज पुत्र झब्बू, निवासी ग्राम तारापुर, अपने गांव से संदना की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम वरोय के निकट पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
चेतावनी:
तेज रफ्तार और असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है। सड़क पर जरा सी चूक किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें, हेलमेट अवश्य पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!