Reading: चंबा-बैरागढ़-देवीकोठी सड़क पर हादसा टला, गुलेई के पास सड़क से नीचे लटकी बस

चंबा-बैरागढ़-देवीकोठी सड़क पर हादसा टला, गुलेई के पास सड़क से नीचे लटकी बस

RamParkash Vats
1 Min Read

संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चंबा | चीफ ब्यूरो — विनय महाजन | दिनांक: 30 अगस्त 2026

चंबा। चंबा-बैरागढ़-देवीकोठी मार्ग पर गुलेई के समीप रविवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की ओर लटक गई। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गनीमत रही कि बस सड़क से पूरी तरह नीचे नहीं गिरी और हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ग पर लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से इस सड़क पर सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से चंबा-बैरागढ़-देवीकोठी सड़क की स्थिति का निरीक्षण करवाने तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मार्ग पर सड़क की स्थिति, सुरक्षा दीवारों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर समय रहते कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!