Reading: पीली आफत: चीनी मिल से उड़ता कैमिकल, महमूदाबाद के लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

पीली आफत: चीनी मिल से उड़ता कैमिकल, महमूदाबाद के लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद ,सीतापुर, 12 फरवरी 2026, राज्य ब्यूरो चीफ अनुज कुमार जैन
नगरवासियों को चीनी मिल की राख से तो राहत मिली, लेकिन अब एक नई समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। चीनी मिल से राख की जगह अब पीले रंग का कैमिकल उड़कर पूरे नगर में फैल रहा है। हालात ऐसे हैं कि धूप में सुखाए जा रहे कपड़ों पर हवा के जरिये उड़कर आ रहा यह कैमिकल जम जा रहा है, जिससे कपड़े खराब हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आने वाला होली का पर्व इस समस्या को और गंभीर बना देगा। होली पर बनने वाले पकवानों को धूप में सुखाना परंपरा का हिस्सा है, लेकिन कैमिकल युक्त हवा के चलते यह लगभग असंभव होता जा रहा है। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी खतरे की भी आशंका सता रही है।
नगरवासियों ने इस गंभीर समस्या पर शासन-प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो यह मामला जनस्वास्थ्य और त्योहारों की परंपराओं दोनों पर भारी पड़ सकता है। स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है।

इस संबंध में चीनी मिल के महाप्रबंधक से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में अभी तक नही था, यदि ऐसा है तो जांच करवाकर केमिकल को रोकने की कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!