Reading: विशाल निःशुल्क दंत एवं मुख कैंसर जागरूकता शिविर, 248 मरीजों का हुआ परीक्षण

विशाल निःशुल्क दंत एवं मुख कैंसर जागरूकता शिविर, 248 मरीजों का हुआ परीक्षण

RamParkash Vats
2 Min Read

बेहमा, सीतापुर (तहसील सिधौली):अनुज कुमार जैन प्रदेस राज्य चीफ ब्यूरो

चलचित्र

ग्राम बेहमा में यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रंजीत यादव ‘रिशू’ के नेतृत्व में एक विशाल निःशुल्क दंत एवं मौखिक कैंसर जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) लखनऊ के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 248 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह शिविर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR), नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित था।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की चेयरपर्सन डॉ. ऋचा मिश्रा उपस्थित रहीं। उन्होंने रंजीत यादव ‘रिशू’ द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए लोगों को मुख कैंसर के लक्षण, बचाव और समय पर जांच की महत्ता के बारे में जागरूक किया।
मुफ्त दवाएं व स्वास्थ्य सामग्री का वितरण
शिविर के दौरान सभी मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ निःशुल्क मंजन, माउथ वॉश एवं आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। इसके साथ ही सामाजिक दायित्व निभाते हुए सहयोग छात्र शिक्षा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री प्रदान की।
जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का मिला सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला पंचायत सदस्य प्रेमदीप
जायसवाल, किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मयंक सिंह चौहान एवं जिला प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह तोमर का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिला महामंत्री रविराम यादव, डॉ. अखिलेश पाण्डेय, डॉ. अब्दुल, विनय, अभिषेक, राजवीर, अरुण, पंकज और कुणाल शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में जिला अध्यक्ष रंजीत यादव ‘रिशू’ ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी शिविर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!