Reading: निजीकरण व स्मार्ट मीटरों के विरोध में 12 फरवरी को प्रदर्शन फतेहपुर में पेंशनर्ज फोरम व कर्मचारी संगठनों की बैठक, भारी भागीदारी का ऐलान

निजीकरण व स्मार्ट मीटरों के विरोध में 12 फरवरी को प्रदर्शन फतेहपुर में पेंशनर्ज फोरम व कर्मचारी संगठनों की बैठक, भारी भागीदारी का ऐलान

RamParkash Vats
2 Min Read

संकेतिक चित्र

फतेहपुर, 11, फरवरी 2026, चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल

फतेहपुर। प्रदेश में बिजली बोर्ड के संभावित निजीकरण तथा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध को लेकर कर्मचारियों और पेंशनरों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में फतेहपुर इकाई ने भी आंदोलन को मजबूती देने की तैयारी तेज कर दी है। विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम हिमाचल प्रदेश इकाई फतेहपुर की ओर से संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) से जुड़े कर्मचारी संगठनों की एक बैठक आज फतेहपुर में आयोजित की गई।

बैठक में आज 12 फरवरी को विद्युत मंडल परिसर फतेहपुर में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक आयोजित किए जाने वाले लंच टाइम प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गी।बैठक में पेंशनर्ज फोरम ने कर्मचारी संघों एवं अन्य घटक संगठनों को आश्वस्त किया कि प्रस्तावित प्रदर्शन में पेंशनर भारी संख्या में भाग लेंगे तथा तन-मन-धन से पूर्ण सहयोग देंगे।

फोरम के इकाई सचिव कुलजीवन डोगरा ने फतेहपुर क्षेत्र के सभी पेंशनर साथियों से अपील करते हुए कहा कि वे 12 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे तक विद्युत मंडल परिसर में पहुंचकर बिजली बोर्ड के निजीकरण के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन को सफल बनाएं।उन्होंने कहा, “यदि बिजली बोर्ड बचेगा तो हमारी पेंशन भी सुरक्षित रहेगी, इसलिए सभी पेंशनर इस संघर्ष में बढ़-चढ़कर भाग लें।”

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!