Reading: ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना

ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना

RamParkash Vats
3 Min Read

सरकार की प्राथमिकता : कृषि मंत्रीघोषणा के अनुरूप ज्वाली सिविल अस्पताल को 102 कंबल व अन्य आवश्यक सामग्री वितरित

ज्वाली, 11 फरवरी 2026/मुख्य अफिस रिपोर्टर डा़ नवनीत शर्मा: कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके तहत अस्पतालों के भवन, मशीनरी और आधारभूत संरचना को चरणबद्ध तरीके से उन्नत किया जा रहा है।

प्रो. चंद्र कुमार आज ज्वाली सिविल अस्पताल के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया। उन्होंने बताया कि पिछले माह अस्पताल प्रशासन द्वारा रखी गई मांग के अनुरूप आज 102 कंबल, 80 बेडशीट, 80 टॉपशीट, 70 तकिए तथा 80 पिलो कवर अस्पताल को उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
ऐमें स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि आमजन को घर-द्वार पर गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। उन्होंने अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 50 बेड के अतिरिक्त नए अस्पताल भवन का निर्माण 6.42 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। पुराने भवन की रेट्रोफिटिंग पर 68 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अस्पताल भवन की सुरक्षा के लिए रिटेनिंग वॉल तथा परिसर में इंटरलॉकिंग ब्लॉक बिछाने हेतु 37.34 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त दरवाजों, खिड़कियों, छत की पेंटिंग, सैनिटरी आइटम और अन्य मरम्मत कार्यों के लिए 10.77 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड के सुचारू संचालन के लिए नए ट्रांसफार्मर की स्थापना की जा रही है, जबकि पुराने भवन की रूफिंग और सीलिंग बदलने पर भी लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि जिन भवनों का निर्माण कार्य 50 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है, उन्हें अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो और जनता को समयबद्ध तरीके से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
दौरे के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ज्वाली सिविल अस्पताल के विकास और संसाधनों की उपलब्धता के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर एसडीएम नरेंद्र जरियाल, एसएमओ आशुतोष, एक्सईएन जलशक्ति अजय शर्मा, एक्सईएन बिजली बोर्ड विशाल पत्रवाल, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र राजू, आईएमसी अध्यक्ष मनु शर्मा, कांग्रेस नेता अश्वनी चौधरी सहित अस्पताल प्रशासन, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!