Reading: हाई रिटर्न का झांसा देकर न्यायिक अधिकारी से छह लाख की साइबर ठगी

हाई रिटर्न का झांसा देकर न्यायिक अधिकारी से छह लाख की साइबर ठगी

RamParkash Vats
2 Min Read

संकेतिक चित्र

हमीरपुर,11 फरवरी 2026,सूत्र:म्यूचुअल फंड, मनी बैक और हाई रिटर्न प्लान का झांसा देकर एक न्यायिक अधिकारी से करीब छह लाख रुपये की ठगी करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस ठगी को अंजाम देने के लिए दो महिलाओं ने खुद को बैंक और फाइनेंस कंपनी की अधिकारी बताकर सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया।
शिकायतकर्ता के अनुसार दिसंबर 2025 में एक महिला ने फोन कर स्वयं को बैंक अधिकारी बताया और कहा कि उनका बैंक खाता निष्क्रिय है, जिसे सक्रिय करने के लिए 2,360 रुपये जमा कराने होंगे। विश्वास में आकर उन्होंने राशि जमा कर दी। इसके बाद दस हजार रुपये एक निवेश योजना में लगाए गए। धीरे-धीरे उन्हें विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया और दूसरी महिला ने संपर्क कर खुद को फाइनेंस कंपनी की अधिकारी बताया।
महिला ने एप्पल एप स्टोर से एक एप डाउनलोड करवाया और उच्च रिटर्न का लालच देकर करीब छह लाख रुपये निवेश करवा लिए। बाद में 11 लाख रुपये और लगाने का प्रस्ताव दिया गया, जिस पर संदेह होने पर न्यायिक अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने पुष्टि की कि मामले की जांच जारी है। एसबीआई शिमला स्थित खाते से रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं और संदिग्ध खातों को फ्रीज कर राशि रिकवर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!