Reading: अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस की सख्ती, 3 टिप्पर व ट्रैक्टर जब्त, 4 चालान कर न्यायालय भेजे

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस की सख्ती, 3 टिप्पर व ट्रैक्टर जब्त, 4 चालान कर न्यायालय भेजे

RamParkash Vats
2 Min Read

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस की सख्ती, 3 टिप्पर व ट्रैक्टर जब्त

नूरपुर | 09 फरवरी 2026/ MAIN OFFIEC HIMACHAL DESK RAM PARKASH VATS

वैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस जिला नूरपुर द्वारा खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत विशेष अभियान लगातार जारी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान नूरपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थलों पर नाकाबंदी व विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत पुलिस पोस्ट कोटला व नगरोटा सूरियां तथा पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत पुलिस पोस्ट सदवां की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त 03 टिप्पर व 01 ट्रैक्टर को कब्जे में लिया।

इसके साथ ही अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध 04 चालान कर उन्हें आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस जिला नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध खनन से संबंधित किसी भी सूचना को साझा कर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहयोग करें।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!