Reading: मुख्यमंत्री ने किया पूजन-अर्चन मूर्ति स्थापना दिवस पर नवनिर्मित भवन व ‘गोरख अमृत धारा’ का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने किया पूजन-अर्चन मूर्ति स्थापना दिवस पर नवनिर्मित भवन व ‘गोरख अमृत धारा’ का लोकार्पण

RamParkash Vats
4 Min Read

इस अवसर पर आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने आश्रम से जुड़े सभी संतों, महात्माओं तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तपोधाम को भव्य स्वरूप देकर इसका लोकार्पण किया जाना अत्यंत गौरव का क्षण है, जो सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना को और सशक्त करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। बीते 11 वर्षों में भारत एक सशक्त वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार विदेशी आक्रमणों के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था, उद्योग-धंधे और गुरुकुल शिक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाया गया, परंतु वर्तमान में देश पुनः विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!