Reading: अवैध खनन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

अवैध खनन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

RamParkash Vats
1 Min Read

नूरपुर,07 फरवरी 2026 चीफ़ व्यूरो विजय समयाल

अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस जिला नूरपुर द्वारा खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत विशेष अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में बीते 24 घंटों के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग व नाकाबंदी की।

अभियान के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन तथा चार ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया गया। इसके अतिरिक्त अवैध खनन एवं खनन सामग्री के गैरकानूनी परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पांच चालान भी किए गए हैं।

पुलिस जिला नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर अवैध खनन के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अवैध खनन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!