फाइल फोटो
न्यूज इंडिया आज तक,मुख्य कार्यालय भरमाड़ (जवाली) टीम
जवाली के प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा की माता कांता देवी (70) का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार हरसर स्थित स्वर्गधाम में किया गया। अंतिम संस्कार में भाजपा नेता संजय गुलेरिया, भाजपा मंडल महामंत्री सुलक्षण शर्मा कौल, नरेश कुमार, पूर्व प्रधान देस राज, पूर्व प्रधान शेर सिंह, दिनेश निखिल, अंकुर भड़वाल, पंकज डोगरा, गौतम, समीर गौतम, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, कमल सिंह, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।वहीं, प्रेस क्लब ज्वाली ने भी पंडित विपन शर्मा की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष मंजीत कौंडल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील दत्त, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश वत्स, राजेश कौंडल, डॉ. एन.के. शर्मा, राजेश कतनौरिया, ललित शर्मा, रशपाल सिंह सोनू, चैन गुलेरिया, अमित शर्मा, शिबू ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

