ज्वाली: समकेहड़ पंचायत में बैंक की योजनाओं की जानकारी देने उपरांत बैंक कर्मियों के साथ लोग।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित की शाखा चलवाड़ा द्वारा गुरुवार को ग्राम पंचायत समकेहड़ में एक वित्तीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बैंक प्रबंधक विशाल कुमार, उप प्रबंधक हरपाल सिंह ने बैंक से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपना ओटीपी या एटीएम पिन नंबर किसी के साथ सांझा न करें। उन्होंने कहा कि बैंक कभी भी किसी से खाता बारे फोन पर सूचना नहीं मांगता है।

