Reading: जवाहरलाल नेहरू पॉलिटेक्निक महमूदाबाद का 50वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह धूमधाम से संपन्न

जवाहरलाल नेहरू पॉलिटेक्निक महमूदाबाद का 50वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह धूमधाम से संपन्न

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर-05/02/2025/अनुज कुमार जैन,राज्य चीफ ब्यूरो
जवाहरलाल नेहरू पॉलिटेक्निक महमूदाबाद का 50वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह स्थानीय मिनी स्टेडियम में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महान नेता पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री एवं पॉलिटेक्निक के अध्यक्ष डॉ. अम्मार रिज़वी, प्रधानाचार्य सी.पी. त्रिपाठी व अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया गया।

समारोह में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। प्रधानाचार्य श्री सी.पी. त्रिपाठी ने अपने संबोधन में संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि डॉ. अम्मार रिज़वी ने मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में सबसे आगे सीता इंटर कॉलेज के बच्चों ने बैंड की मधुर धुनों पर कदमताल कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया। अपने आशीर्वचन में मुख्य अतिथि ने छात्रों को खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए वार्षिक क्रीड़ा समारोह के उद्घाटन की घोषणा की।

प्रतियोगिता परिणाम:
800 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग)
प्रथम स्थान – काजल वर्मा, पुत्री कमलेश कुमार (सिविल इंजीनियरिंग, द्वितीय वर्ष)
द्वितीय स्थान – पूजा देवी, पुत्री राम कुमार (सिविल इंजीनियरिंग, द्वितीय वर्ष)
तृतीय स्थान – काजल वर्मा, पुत्री संदीप कुमार (सिविल इंजीनियरिंग, प्रथम वर्ष)
भाला फेंक (छात्रा वर्ग)
प्रथम स्थान – सोनिका शर्मा, पुत्री कमलेश शर्मा (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, अंतिम वर्ष)
द्वितीय स्थान – सौम्या दीक्षित, पुत्री सुभाष दीक्षित (कंप्यूटर साइंस, द्वितीय वर्ष)
तृतीय स्थान – प्रिया राज, पुत्री श्रवण कुमार (कंप्यूटर साइंस, प्रथम वर्ष)
समारोह के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!