तलवाड़ा (पंजाब), 01 फरबरी 2026, रिपोर्टर न्यूज इंडिया आजतक :शिवम सनात तलवाड़ा पंजाब ने कहा है कि नीमाननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के प्रति हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। हाईकोर्ट में दायर हमारी एडवांस एप्लीकेशन के उपरांत पंजाब सरकार द्वारा गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया जाना जनहित में एक सकारात्मक और सराहनीय कदम है। यह निर्णय उन महिलाओं और माताओं के लिए राहत लेकर आया है, जो लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण कठिनाइयों का सामना कर रही थीं।
हालाँकि, इस एडवांस एप्लीकेशन के माध्यम से हमने सरकार के समक्ष कुछ गंभीर प्रश्न भी उठाए हैं, जिन पर अभी तक स्पष्ट जवाब सामने नहीं आए हैं। सरकार द्वारा घोषित 1000 MBBS डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर यह जानना आवश्यक है कि क्या ये डॉक्टर वास्तव में पूरे पंजाब में ज्वॉइन कर चुके हैं या यह केवल आंकड़ों तक सीमित है। जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है।
इसके साथ ही, भारत सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज होशियारपुर के लिए 60 प्रतिशत हिस्से के रूप में पहली किश्त के तौर पर 50 करोड़ रुपये जारी किए जाने के बावजूद, मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अब तक शुरू न होना कई सवाल खड़े करता है। यह परियोजना क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है, लेकिन लगातार हो रही देरी सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाती है।
इसी प्रकार बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा में आज भी पैरामेडिकल स्टाफ के 46 पद खाली पड़े हैं। स्टाफ की इस भारी कमी के कारण अस्पताल पर कार्यभार बढ़ रहा है और आम मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है, जो कि अत्यंत चिंताजनक स्थिति है।
हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारा उद्देश्य केवल घोषणाएँ सुनना नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति में सुधार देखना है। हम ज़मीनी हकीकत, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई की मांग करते हैं। जब तक जनता को उनके अधिकारों के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाएँ नहीं मिलतीं, तब तक यह संघर्ष शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से जारी रहेगा।
हाईकोर्ट हस्तक्षेप से डॉक्टर नियुक्ति, स्वास्थ्य घोषणाओं की ज़मीनी हकीकत और जवाबदेही की मांग
Leave a comment
Leave a comment

