Reading: हरसर में संच हार सत्संग मंडली प्रतियोगिता संपन्न, घाड मंडली प्रथम, भक्ति, भजन और लोकनृत्य से गूंजा आयोजन

हरसर में संच हार सत्संग मंडली प्रतियोगिता संपन्न, घाड मंडली प्रथम, भक्ति, भजन और लोकनृत्य से गूंजा आयोजन

RamParkash Vats
2 Min Read

NEWS INDIA AAJ TAK 31/01 2026 EDITOR RAM PARKASH VATS :संभाग उत्तर हिमाचल के कांगड़ा अंचल अंतर्गत नगरोटा सूरियां के संच हार की सत्संग मंडली प्रतियोगिता हरसर में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन संच अध्यक्ष सुनील दत्त तथा ओंकार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके उपरांत तीन बार ब्रह्मनाद, गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

प्रतियोगिता में कुल नौ सत्संग मंडलियों ने भाग लिया। सत्संग मंडलियों की महिलाओं ने भक्ति रस से ओतप्रोत मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही पारंपरिक पहाड़ी लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंगों से सजा दिया। प्रतिभागियों के समर्पण, अनुशासन और आध्यात्मिक भाव ने प्रतियोगिता को विशेष गरिमा प्रदान की।

निर्णायकों के मूल्यांकन के अनुसार संच हार की घाड सत्संग मंडली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संच अध्यक्ष सुनील दत्त एवं ओंकार सिंह ने विजेता एवं प्रतिभागी मंडलियों को सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन पूर्णतः मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ। इस सफल आयोजन में अंचल गतिविधि प्रमुख बिंदु शर्मा, संच साधक अभिलाषा शर्मा तथा विभिन्न समितियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!