ममहमूदाबाद सीतापुर/31/01/ 2026/ चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार
महमूदाबाद (सीतापुर)राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन
महमूदाबाद के रामपुर मथुरा रोड पर बीएसएनएल कार्यालय के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रोड किनारे खड़ी एक मैजिक वाहन अचानक धूं-धूं कर जलने लगी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मैजिक वाहन संख्या UP 41 AT 1519 सवारियों को लेकर महमूदाबाद से लखनऊ जाती है। लखनऊ से लौटने के बाद वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया गया था। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई। वाहन से उठती लपटें देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आने से मैजिक वाहन पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

