Reading: प्राथमिक सहकारी सभाएं कर्मचारी संघ फतेहपुर का चुनाव सम्पन्न

प्राथमिक सहकारी सभाएं कर्मचारी संघ फतेहपुर का चुनाव सम्पन्न

RamParkash Vats
1 Min Read

आज प्राथमिक सहकारी सभाएं कर्मचारी संघ फतेहपुर का चुनाव श्री जगदीश चन्द शर्मा, सचिव समलेट की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव परिणामों के अनुसार श्री हरदेव सिंह को प्रधान चुना गया, जबकि सचिव भरमाड सहकारी सभा से श्री नरेन्द्र कुमार एवं श्री विवेक कुमार को उपप्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं श्री अतुल राणा को संगठन का सचिव सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों में उत्साह और एकजुटता देखने को मिली। अध्यक्षता कर रहे श्री जगदीश चन्द शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे संगठन के हित में निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!