Reading: ग्राम पंचायत पकरिया में विकास कार्यों के नाम पर भारी घोटाले का आरोप ।

ग्राम पंचायत पकरिया में विकास कार्यों के नाम पर भारी घोटाले का आरोप ।

RamParkash Vats
2 Min Read

खैराबाद सीतापुर विकास खण्ड खैराबाद की ग्राम पंचायत पकरिया में विकास कार्यों के नाम पर जमकर घोटाला किए जाने के आरोप सामने आए हैं। गांव में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में बनाए गए आर.आर. सेंटर (कचरा निस्तारण केंद्र) केवल कागजों तक ही सीमित रह गए हैं। मौके पर न तो नियमित कूड़ा निस्तारण हो रहा है और न ही साफ-सफाई की कोई व्यवस्था दिखाई दे रही है।

गांव की अधिकांश गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह नालियां जाम हैं, जिनसे गंदा पानी बजबजाता रहता है। इस कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर वर्ष लाखों रुपये खर्च होने का दावा किया जाता है, लेकिन धरातल पर हालात इसके बिल्कुल विपरीत नजर आते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद पंचायत स्तर पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।
ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने और दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। साथ ही आर आर सेंटर को नियमित रूप से संचालित कराने एवं गांव की नालियों व गलियों की तत्काल सफाई कराए जाने की मांग भी की गई है।अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेता है और ग्राम पंचायत में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर लगाम लगाता है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!