Reading: जवाली थाना क्षेत्र में तैनात होमगार्ड जवान की उपचार के दौरान मौत

जवाली थाना क्षेत्र में तैनात होमगार्ड जवान की उपचार के दौरान मौत

RamParkash Vats
1 Min Read
SANKETIK PHOTO

थाना जवाली में तैनात होमगार्ड जवान श्याम लाल (नंबर 8/6-36), कंपनी बनीखेत, जिला चंबा का उपचार के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार श्याम लाल को बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल जवाली ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगामी इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (RPGMC), टांडा रेफर कर दिया।

टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आज उनकी मृत्यु हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि श्याम लाल को बीती रात बीमार होने के कारण जवाली सिविल अस्पताल भेजा गया था, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें टांडा रेफर किया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान ही जवान ने दम तोड़ दिया।

एएसपी ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताओं के बाद मृतक श्याम लाल का शव उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस दुखद घटना से होमगार्ड विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!