Reading: चक्की खड्ड के समीप अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान के लिए पुलिस ने मांगी मदद

चक्की खड्ड के समीप अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान के लिए पुलिस ने मांगी मदद

RamParkash Vats
2 Min Read
फोटो कैप्शन: पहचान के लिए जारी अज्ञात महिला की फोटो।

पुलिस ने फोटो देखकर पहचान करने और सूचना डमटाल थाना पहुंचाने की लोगों से की अपील; सोशल मीडिया पर साझा करने का आग्रह

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन

नूरपुर से विनय महाजन। जिला पुलिस नूरपुर ने चक्की खड्ड के समीप थपकौर क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव बरामद होने के बाद उसकी पहचान के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस के अनुसार अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूरपुर डी.सी. वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थपकौर क्षेत्र में चक्की खड्ड के समीप एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की अनुमानित आयु करीब 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। उसका रंग गेहुआं तथा कद लगभग 5 फुट 2 इंच है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे सिविल अस्पताल नूरपुर में पहचान के लिए सुरक्षित रखा है। पुलिस द्वारा महिला की पहचान तथा उसके परिजनों का पता लगाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला पुलिस नूरपुर ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि महिला की पहचान से संबंधित सूचना और उपलब्ध फोटो को अपने व्हाट्सऐप ग्रुपों तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिक से अधिक साझा करें, ताकि महिला की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

पुलिस ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा वह महिला को पहचानता हो, तो वह तत्काल पुलिस थाना डमटाल से संपर्क करे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संभावित जानकारी को बिना देरी किए पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!