खैराबाद (सीतापुर),22 JAN 2026,REPOTER बिन्दू मौर्या:
थाना खैराबाद क्षेत्र के गांव हुजूरपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बीते सत्रह दिनों से लापता एक युवती का शव गांव के बाहर स्थित सरकारी तालाब में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई

।सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक विनायक भोसले तथा थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। बाद में शव की पहचान गांव निवासी रोहिनी (पुत्री मस्तान यादव) के रूप में हुई, जो पिछले सत्रह दिनों से लापता थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित सरकारी तालाब में सबसे पहले ग्रामीण विनोद ने शव को पानी में उतराता देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना गांव के लोगों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया।
VIEDO :बताया जा रहा है कि रोहिनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता मस्तान यादव ने छह फरवरी को थाना खैराबाद में दर्ज कराई थी। तहरीर में उन्होंने बताया था कि तीन फरवरी की रात रोहिनी गांव के ही युवक भास्कर पुत्र शिवलाल से मिलने गई थी। परिवार को जानकारी होने पर उसे समझाया गया, जिससे वह नाराज हो गई और 04 जनवरी 2025 की रात घर से लापता हो गई। परिजनों ने रिश्तेदारियों सहित कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि

रोहिनी की शादी 25 फरवरी 2026 को तय थी।इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।वहीं, गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि युवती की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया हो,

हालांकि कोई भी ग्रामीण खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था।

