Reading: देहरी में राजन सुशांत का सियासी शंखनाद, धैर्य सुशांत को फतेहपुर से टिकट का दावा, कांग्रेस पर तीखा हमला, भाजपा सरकार वापसी का ऐलान, समर्थकों में जोश और उत्साह चरम पर

देहरी में राजन सुशांत का सियासी शंखनाद, धैर्य सुशांत को फतेहपुर से टिकट का दावा, कांग्रेस पर तीखा हमला, भाजपा सरकार वापसी का ऐलान, समर्थकों में जोश और उत्साह चरम पर

RamParkash Vats
3 Min Read

देहरी (फतेहपुर) 15 JAN2026 EDITOR RAM PARKSH VATS
अपने निवास स्थान देहरी में आयोजित जनमिलन कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद राजन सुशांत का भाषण पूरी तरह से राजनीतिक जोश, आत्मविश्वास और आक्रामक तेवरों से भरा रहा। सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में न सिर्फ कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा सियासी दावा भी ठोक दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि धैर्य सुशांत ही फतेहपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी का चेहरा होंगे और क्षेत्र में भगवा झंडा लहराकर चुनाव लड़ेंगे। उनके इस ऐलान पर समर्थकों ने जोरदार तालियों और नारों से समर्थन जताया।

राजन सुशांत ने अपने संबोधन में भावनात्मक पहलू को भी छुआ। उन्होंने कहा, “मुझे भगवान ने एक भयंकर रोग से मुक्त किया है, यह आप सभी के आशीर्वाद का परिणाम है। मेरा आशीर्वाद मेरे बेटे के साथ है और वह जनता की सेवा के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है, केवल प्रचार करें, टिकट निश्चित रूप से मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आज हों या 2027 में, हिमाचल प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी, यह बात लिखकर रख ली जाए।

पने भाषण के दौरान सुशांत ने वर्तमान राजनीतिक हालात और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश पर भारी कर्ज है और इसके लिए मौजूदा सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। “जो बेरोजगारी है, जो कर्ज है, वह सब हमारे समय का नहीं है,” कहते हुए उन्होंने कांग्रेस विधायकों पर आरोप लगाया कि वे न तो सीधे मुंह बात करते हैं और न ही जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस का बजट कहां है, उसकी प्लानिंग कहां है, केवल योजनाओं की बातें करने से कुछ नहीं होने वाला।

राजन सुशांत ने कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में जा रहा है और कांग्रेस सरकार इस पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कुछ पुलिस कर्मियों पर घूसखोरी और अपराधियों से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि चोरों के हौसले इसी वजह से बुलंद हैं। सुशांत ने स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में बात करेंगे और ऐसे पुलिस कर्मचारियों को निलंबित करवाने की मांग करेंगे। अंत में उन्होंने जोर देकर कहा, “भारत का वर्तमान मोदी है और भविष्य योगी है,” और इसी विचारधारा के साथ फतेहपुर में भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!