Reading: सुजानपुर सैनिक स्कूल में आग, एकेडमिक ब्लॉक की तीसरी मंजिल से उठीं लपटें, दमकल ने पाया काबू, अवकाश के चलते टली बड़ी अनहोनी

सुजानपुर सैनिक स्कूल में आग, एकेडमिक ब्लॉक की तीसरी मंजिल से उठीं लपटें, दमकल ने पाया काबू, अवकाश के चलते टली बड़ी अनहोनी

RamParkash Vats
2 Min Read

हमीरपुर(SHIMLA)13/01/2026/SCB VIJAY SAMYAL


हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर स्थित सैनिक स्कूल सुजानपुर के एक भवन में मंगलवार को अचानक आग भड़क गई। स्कूल के एकेडमिक ब्लॉक की तीसरी मंजिल से लपटें और घना धुआं उठता देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन सतर्क हो गया।सूत्रों के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे भवन से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को अलर्ट किया गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर अग्निशमन वाहन की मदद से आग पर काबू पा लिया। इस घटना में भवन को नुकसान हुआ है, हालांकि आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि जिस भवन में आग लगी, वहां मरम्मत और रिपेयरिंग का कार्य चल रहा थाप्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस और स्कूल प्रबंधन संयुक्त रूप से घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।राहत की बात यह रही कि इन दिनों सैनिक स्कूल में अवकाश चल रहे हैं, जिसके कारण परिसर में कोई भी छात्र मौजूद नहीं था। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और संबंधित विभाग द्वारा नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

हिमाचल में दो दिन में तीसरा अग्निकांड
गौरतलब है कि बीते दो दिनों में प्रदेश में आग की यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले सोलन के अर्की में हुए भीषण अग्निकांड में 10 लोग हताहत हुए थे, जबकि मंडी में आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। अब सुजानपुर के नामी सैनिक स्कूल में आग लगने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और विद्युत जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!